BREAKING NEWS
NEWS : अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा की.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गोसेवा कर मनाया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस की नई टीम ने पूर्व.. <<     NEWS : 3 एवं 4 जुलाई को जिलेभर में ग्रामीण सेवा.. <<     BIG REPORT : राम मंदिर के कथित चोरी प्रकरण पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : लायंस क्लब ने डॉक्टर्स एवं सीए डे पर किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     NEWS : डॉ सेठिया ने भाजपा संगठन महामंत्री का किया.. <<     KHABAR : शत-प्रतिशत मूंग खरीदी नहीं हुई तो किसान.. <<     KHABAR : जुलाई शुरू, फिर भी बारिश का इंतजार, बुवाई.. <<     NEWS : वीवी राम जी अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : 30 साल बाद जीरन तालाब का सीमांकन पूरा, अब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     कसरावद में सेन समाज का हरित संकल्प, 251 पौधों के.. <<     KHABAR : कसरावद में यूपी के बड़े और चमकदार जामुनों.. <<     VIDEO NEWS: 'जब बारिश होगी तब देखेंगे'... अब बारिश आई तो.. <<     शहडोल में विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 3, 2023, 3:18 pm
BIG BREAKING : विधानसभा चुनाव- 2023 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, नीमच में दिलीप सिंह परिहार विजयी, मनासा में मारू ने बनाई इतने हजार मतों से बढ़त, जानिये जावद में कौन प्रत्याशी चल रहा है सबसे पीछे, पढ़े मुश्ताक अली शाह व अब्दुल अली ईरानी की खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत आज रविवार 3 दिसंबर को मतगणना का कार्य किया जा रहा है। शहर के पीजी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम में आज सुबह 8 बजे से मतों की गणना का कार्य जारी है। ईवीएम मशीन से नीमच विधानसभा में 20 राउंड की गणना हो चुकी है। इसमें भाजपा के दिलीप सिंह परिहार ने 26650 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 104541 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस के उमराव सिंह गुर्जर को 77891 वोट प्राप्त हुए। आखिरी राउंड के रूझान सामने आते ही भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दिया। वहीं मनासा विधानसभा क्षेत्र में 16 राउंड की गणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा के अनिरूद्ध माधव मारू 17476 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के नरेंद्र नाहटा को अब तक 65002 वोट मिले हैं। जबकि विधानसभा क्षेत्र जावद में भाजपा के ओमप्रकाश सखलेचा व कांग्रेस के समंदर पटेल के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। यहां 10 राउंड के रूझान सामने आ चुके हैं। इन रूझानों में कांग्रेस के समंदर पटेल ने 596 वोटों से बढ़त बनाई हुई है। सखलेचा को अब तक कुल 37730 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पूरणमल अहीर को 23471 वोट प्राप्त हुए हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE