BREAKING NEWS
KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<     NEWS : जांच करें, सफाई करें, रगडें, फिर भरे थीम पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शिक्षा क्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारी, लोकेश.. <<     KHABAR : गुना में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, 247.. <<     KHABAR : हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2023, 11:52 am
KHABAR : डॉक्‍युमेंट्री फिल्‍म प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन 31 दिसंबर तक करें, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। संचालनालय पुरातत्‍व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय मप्र द्वारा प्रदेश की विलुप्‍त पुरासम्‍पदा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्‍य से प्रदेश की सांस्‍कृतिक एवं पुरातत्‍वीय विरासत पर डॉक्‍युमेंट्री फिल्‍म प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 31 दिसंबर 2023 तक आवेदन वेबसाइट https://archaeology.mp.gov.in से डाउनलोड कर विभागीय ई-मेल [email protected] या पेन ड्राइव के माध्‍यम से संचालनालय पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय, बाणगंगा मार्ग, भोपाल, मप्र को भेजना होगा। प्रतियोगिता में पुरातात्विक स्मारकों, संग्रहालयों के संबंध में 11 इन्टरप्रिटेशन सेन्‍टर तथा 22 स्‍मारकों चयन किया गया है। जिस पर 2 से 5 मिनट की डॉक्‍युमेंट्री फिल्म का निर्माण करना होगा।
इन्टरप्रिटेशन सेन्‍टर- 
राज्य संग्रहालय भोपाल, केन्द्रीय संग्रहालय इन्दौर, गूजरी महल संग्रहालय ग्वालियर, महाराजा छत्रसाल संग्रहाल धुबेला, त्रिवेणी संग्रहालय उज्जैन, रानी दुर्गावती संग्रहालय जबलपुर, जिला पुरातत्व संग्रहालय दमयंती महल, दमोह, जिला पुरातत्व संग्रहालय पन्ना, जिला पुरातत्व संग्रहालय सागर, नरवर दुर्ग जिला शिवपुरी, घुबेला जिला छतरपुर के स्मारक।
स्मारक-  
कृष्णपुरा की छत्रियां इन्दौर, बोलिया सरकार की छत्री इन्दौर, पवार वंश की छत्रियां धार, छत्रसाल महल माण्डव धार, मल्हार राव होलकर की छत्री आलमपुर भिण्ड, किला भिण्ड, गोहद दुर्ग , बेहट दुर्ग, रासलीला घर बरई, चाचोड़ा दुर्ग, बजरंगगढ़ दुर्ग, सबलगढ़ दुर्ग जिला मुरैना, विजयपुर दुर्ग जिला श्योपुर, सूर्य मंदिर मढ़खेरा, जिला टीकमगढ़, सूर्य मंदिर उमरी जिला टीकमगढ़, विरूपाक्ष मंदिर विलपांक जिला रतलाम, शिव मंदिर जामली जिला धार, यशवंत राव की छत्री भानपुरा जिला मन्दसौर, राणो जी शिन्दे की छत्री शुजालपुर जिला शाजापुर, आशापुरी के स्मारक जिला रायसेन, देवबड़ला के स्मारक जिला सीहोर एवं तेली की सराय हण्डिया जिला हरदा सम्मिलित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE