सेगांव। कस्बे के लालबाई फुलबाई माताजी मंदिर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रसगांव, तहसील कार्यालय और साप्ताहिक हाट बाजारो में सेगांव चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
इस दौरान ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई घोटाला, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी जैसे साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। टीम ने साइबर जागरूकता के पाम्पलेट सार्वजनिक स्थानों पर बांटे और सभी लोगों को शपथ दिलाई।
मौके पर चौकी प्रभारी गजेंद्र चौहान ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।ग्रामीणों से अपील की गई कि खुद सतर्क रहें और परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करें।