मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीएस चौहान एवं नोडल अधिकारी जिला एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण इकाई डॉ निशांत शर्मा के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पुलिस लाइन में स्टाफ को एचआईवी/एड्स एवं टीबी के विषय में जानकारी दी गई। जिले में स्वास्थ्य संस्थाओं में संचालित आईसीटीसी/एफआईसीटीसी में एचआईवी की जॉच एवं परामर्श नि:शुल्क उपलब्ध है। किसी भी व्यक्ति को लक्षणो के आधार पर या देख कर नहीं बतलाया जा सकता है कि उसे एचआईवी का संक्रमण है या नहीं। एचआईवी संक्रमण का पता सिर्फ रक्त की जॉच के बाद ही लगता है। एचआईवी संक्रमित के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। एचआईवी/एड्स की अधिक जानकारी के लिए राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की हेल्प लाइन नम्बर 1097 डायल (नि:शुल्क) कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
कार्यक्रम के दौरान आईसीटीसी जिला चिकित्सालय का स्टाफ दीप्ति साहु काउंसलर एवं रविन्द्र जोशी लेब टेक्निशियन द्वारा एचआईवी की स्क्रीनिंग भी की गई जिसमें 22 स्टाफ ने अपनी सहमति दी जिनकी जॉच की गई।