मंदसौर। विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव में भ्रमण कर रही है । यात्रा में पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया जा रहा है। यात्रा मंदसौर जिले के सभी जनपद में भ्रमण कर रही है। यात्रा के दौरान विभागों के द्वारा विभाग की जानकारी एवं स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें ग्रामीण जनों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। यात्रा ने जनपद पंचायत मंदसौर में ग्राम कोलवा, चांदखेड़ी, डेरी एवं लीलदा, जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में यात्रा पिपलिया जोधा एवं नापाखेड़ा, जनपद पंचायत गरोठ में यात्रा गारियाखेड़ी एवं चचावदा पठारी, जनपद पंचायत भानपुरा में यात्रा कालाखोट एवं सेंधारा, जनपद पंचायत सीतामऊ में तितरोद, कोटडा बहादुर, रनायरा एवं सेमलिया में भ्रमण किया।
22 दिसंबर 2023 को यात्रा ने जनपद पंचायत मंदसौर के ग्राम खजुरिया सारंग, पिपलिया कराडिया, खोराना एवं पिपलिया मारू, जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में यात्रा गरनाई एवं सुदवास, जनपद पंचायत गरोठ में यात्रा पनवाड़ी एवं पिपलिया राजा, जनपद पंचायत भानपुरा में यात्रा औसारा एवं औसरना, जनपद पंचायत सीतामऊ में मामटखेड़ा, गोपालपुरा, कोट पिपलिया एवं पायाखेड़ी में भ्रमण करेंगी।