BREAKING NEWS
KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<     NEWS : जांच करें, सफाई करें, रगडें, फिर भरे थीम पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शिक्षा क्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारी, लोकेश.. <<     KHABAR : गुना में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, 247.. <<     KHABAR : हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2023, 12:25 pm
KHABAR : विकसित भारत संकल्प यात्रा का गारंटी रथ पहुंचा ग्राम मोरिया, हितग्राहियो का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। ग्राम पंचायत मोरिया में गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रेषित विकसित भारत संकल्प यात्रा का गारंटी रथ ग्राम मोरिया पहुंचा । कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्जवलित एंव सरस्वती वंदना से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में गोपाल गुर्जर, हेमराज हाडा, हरिओम शाह, मुकेश बग्गड, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पं नटवरलाल व्यास, अशोक चन्द्रवंशी द्वारा अपने उद्बोधन मध्य प्रदेश शासन एवं भारत सरकार की योजना की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यकम के दौरान कुल 5 हितग्राहियों खाद्यान्न पात्रता पर्ची, 5 नन्दन फलोद्यान, 2 स्वंय सहायता समूह 01 तथा मप्र शासन की कुपोषण मुक्त योजना का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियो का सम्मान किया गया। विकसित भारत संकल्प की शपथ नागेन्द्र दीक्षित बीपीओ के द्वारा दिलवाई गई। विभागीय अधिकारियों द्वारा लाभ लेने की प्रकिया की जानकारी दी गई। अतिथियों का ग्राम पंचायत मोरिया के अमरसिंह गुर्जर, उपसरपंच किशनसिंह गुर्जर एंव ग्राम पंचायत पचों द्वारा पुष्पहार से स्वागत एंव सम्मान किया गया। संचालन नागेन्द्र दीक्षित बीपीओ जनपद पंचायत जावरा द्वारा किया गया। आभार अमरसिंह गुर्जर द्वारा व्यक्त किया गया।
इसी तरह प्रधानमंत्री द्वारा प्रेषित विकसित भारत संकल्प यात्रा का गारंटी रथ ग्राम मोयाखेडा पहुंचा। यात्रा मे कार्यक्रम में जिला गोपाल गुर्जर, प्रदीप चौधरी, हेमराज हाडा, हरिओम शाह, मुकेश बग्गड, पं नटवरलाल व्यास, अशोक चन्द्रवंशी द्वारा अपने प्रदेश शासन एवं भारत सरकार की योजना की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 31, मेरी कहानी मेरी जुवानी मे सफलता की कहानी गोपाल माली हितग्राही नन्दन फलोद्यान, कपिल धारा हितग्राही अशोंक बोडाना, प्रधान मंत्री आवास योजना हितग्राही मोहन को श्रवण एंव ऋतिका शर्मा को आयुष्मान भारत योजना अर्न्तगत अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया। विकसित भारत संकल्प की शपथ नागेन्द्र दीक्षित बीपीओ के द्वारा दिलवाई गई। विभागीय अधिकारियों के द्वारा पात्रता तथा लाभ लेने की प्रकिया की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत मोरिया के सरपंच रामानन्दी बाई धाकड, उपसरपंच अशोक बोडाना एंव ग्राम पंचायत पचों द्वारा पुष्पहार से अतिथियों का स्वागत एंव सम्मान किया गया। संचालन नागेन्द्र दीक्षित द्वारा किया गया। आभार शान्तिलाल धाकड द्वारा व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE