BREAKING NEWS
KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<     छतरपुर में नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, 15 मिनट.. <<     NEWS : केसरिया श्रृंगार में सजे ठाकुर श्री.. <<     NEWS : विकसित भारत-जी राम जी योजना लागू, अब.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के लिए बड़ी उपलब्धि, एनक्वास.. <<     NEWS : जांच करें, सफाई करें, रगडें, फिर भरे थीम पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : शिक्षा क्षेत्र में बढ़ी जिम्मेदारी, लोकेश.. <<     KHABAR : गुना में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला, 247.. <<     KHABAR : हर तीन माह में गर्भवती महिलाओं की मेडिकल.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम योजना का शुभारंभ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 22, 2023, 2:09 pm
BIG NEWS : फाइनेंस कर्मी बनकर पिकअप चोरी करने के वाले तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, चोरी गया माल प्याज, लहसुन और वाहन बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नीमच मंडी में सोयाबीन बेच कर पिकअप में प्याज व लहसुन भर कर लौट रहे व्यक्ति को फाइनेंस कर्मी बता कर जान से मारने की धमकी देकर और पिकअप ले जाने की वारदात में निकुम्भ थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किया गया माल पिकअप, प्याज व लहसुन बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यत ने बताया कि 14 दिसम्बर को उदयपुर जिले के रून्डेडा वल्लभनगर निवासी पुनमचन्द पुत्र सुरजमल प्रजापत अपने वाहन बोलेरो पिकअप में किसान दुदाराम डांगी की सोयाबीन नीमच मण्डी में खाली कर वहीं से प्याज व लहसुन की गाडी भरकर आ रहै थे। भैरूघाटी के रोड पर मोटरसाईकिल पर आये तीन अज्ञात लोगों ने पिकअप को रोककर अपने आप को फाइनेंस कंपनी के कर्मी बता कर उनकी किश्त बाकी होने की बात कह जान से मारने की धमकी देकर चाबी लेकर प्याज लहसुन से भरी पिकअप को लेकर चले गए। निकुम्भ थाने पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपियों व माल की तलाश शुरू की गई।
घटना का गंभीरता के मद्देनजर एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी बड़ीसादड़ी कृष्णा सामरिया के निर्देशन में पुलिस थाना निकुम्भ की विशेष टीम का गठन व मुखबिरों को सक्रिय कर प्रार्थी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर अज्ञात आरोपियों को नामजद कर आरोपी बिलड़ी थाना निकुम्भ जिला चितौड़गढ निवासी कमलेश पुत्र मोहनलाल जाट को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण का माल पिकअप बोलेरो व लहसुन, प्याज बरामद किये गये तथा शेष आरोपियों करथाना थाना निम्बाहेड़ा कोतवाली निवासी कुन्दन पुत्र भैरूलाल धाकड़ व पवन पुत्र भवरसिंह राजपुत को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किये गये। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
कार्यवाई में शामिल पुलिस टीम-
थानाधिकारी निकुम्भ रविन्द्र सेन उनि, कानि सुनिल, विकास, विजेश, नरेन्द्र, प्रकाश चन्द्र, खेमाराम, अरविन्द, प्रमोद एवं साइबर सेल के हैड कानि राजकुमार व कानि प्रवीण कुमार।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE