भोपाल। मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। सभी सहायक कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे और सभी को एसडीएम बनाया गया है।
अर्थ जैन सहायक कलेक्टर मंडला से एसडीएम उज्जैन। वैशाली जैन सहायक कलेक्टर छिंदवाड़ा से एसडीएम हुजूर जिला रीवा। दिव्यांशु चौधरी सहायक कलेक्टर बैतूल से एसडीम डबरा जिला ग्वालियर। सृजन वर्मा सहायक कलेक्टर नीमच से एसडीएम सिंगरौली। अर्चना कुमारी सहायक कलेक्टर विदिशा से एसडीएम सिहोरा जिला जबलपुर। अरविंद कुमार शाह सहायक कलेक्टर जिला शिवपुरी से एसडीएम शहडोल। शिवम प्रजापति सहायक कलेक्टर जिला धार से एसडीएम पुनासा जिला खंडवा। टी प्रतीक राव सहायक कलेक्टर जिला देवास से एसडीएम इटारसी जिला नर्मदा पुरम।
वहीं सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से जारी एक अन्य आदेश में मुख्य सचिव वीरा राणा ने मुकेश चंद्र गुप्ता 1998 को आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल के पदभार से मुक्त कर दिया है। इस आदेश के बाद मुकेश चंद्र गुप्ता प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग रहेंगे। इसी प्रकार नीरज कुमार वशिष्ठ 2013 को उपसचिव मुख्यमंत्री के पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया है। श्रीकांत बनोट 2009 श्रम आयुक्त मध्यप्रदेश इंदौर को वर्तमान कर्तव्य के साथ आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।