डेस्क। मध्यप्रदेश में सीएम डॉ मोहन यादव के कैबिनेट के गठन की कवायदे तेज़ हो गई हैं। संभावना जताई जा रही हैं कि कल मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन हो जाए। वहीं प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला अभी दिल्ली में ही हैं। सीएम और डिप्टी सीएम राष्ट्रीय बैठक में शामिल होंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोहन कैबिनेट में जो नाम सामने आए हैं उनमे नए चेहरों को भी शामिल किया जा सकता हैं। शुरुआत में 15 से 20 मंत्रियों के शपथ लेने की सम्भावना बताई जा रही हैं।
इन नामों पर लग सकती हैं मुहर-
नये चेहरो में प्रदीप लारिया, शैलेन्द्र जैन, विजयपाल सिंह, अशोक रोहाणी, रमेश मेंदोला, विष्णु खत्री और दिलीप सिंह परिहार के नाम मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। वहीं पूर्व मंत्रियों में भुपेन्द्र सिंह, प्रद्युम्न सिंह तोमर, हरदीप सिंह डंग, प्रभुराम चौधरी, गोपाल भार्गव, विश्वास सारंग, एंदल सिंह कंसाना, तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का नाम शामिल हो सकता हैं। अगर महिला विधायकों की बात कि जाए तो बीजेपी सपंतिया उइके, मालिनी गौड़ और कृष्णा गौर को भी मंत्री बना सकती है।
बीजेपी के सीनियर नेता और सासंदों ने भी विधानसभा का चुनाव लड़ा है। जिनमें कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, और रीति पाठक शामिल हैं संभावना है पार्टी इनको भी मंत्री बना सकती है।