BREAKING NEWS
BIG NEWS : कांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी,.. <<     KHABAR : वन विहार में महिलाओं ने प्रकृति संग बिताए.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<     NEWS : आलोक विद्यालय में बायोलॉजी, मैथ्स, कला और.. <<     KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2024, 6:43 pm
NEWS : विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रही सरकार की योजनाएं, जनप्रतिनिधियों - अधिकारियों ने किया निरीक्षण, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत मानपुरा और ओछड़ी, गंगरार की ग्राम पंचायत अजोलियों का खेड़ा, राशमी की ग्राम पंचायत सोमवालों का खेड़ा और डिंडोली, निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत डाला किशनपुर और कोटड़ी कलां, बेगूं की ग्राम पंचायत दौलतपुरा और धामचा में शिविर आयोजित हुए।


बेगू विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने पंचायत समिति बेगूं की ग्राम पंचायत दौलतपुरा और धामचा में, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने राशमी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सोमवालों का खेड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को शिविर में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखते हुए आमजन को पूर्ण सहयोग देने के निर्देश दिये। उन्होंने आमजन को शिविर के अंतर्गत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की और इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और इनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा लोगों को 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई।


शिविरों में स्थानीय विद्यार्थियों और आमजन द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। शिविरों में विभागवार काउंटर लगाकर विभिन्न योजनाओं के पात्र नागरिकों का हाथों-हाथ पंजीकरण कर लाभान्वित किया गया। शिविरों में स्थानीय विधालय के विद्यार्थियों द्वारा श्धरती कहे पुकार केश् की थीम पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। शिविरों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर 2047 तक भारत को विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई गई। शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही ड्रोन के माध्यम से यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन भी किया गया।

 
शनिवार को यहां आयोजित होंगे शिविर
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत ऐराल और नेतावलगढ़ पाछली, गंगरार की ग्राम पंचायत पुठोली, राशमी की ग्राम पंचायत रूद और जाडाना, निंबाहेड़ा की ग्राम पंचायत जलिया और गांगरेड़ा, बेगूं की ग्राम पंचायत चेची और रामपुरिया में शिविर आयोजित होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE