BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2026, 5:37 pm
KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प, पीजी कॉलेज में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किया माल्यार्पण, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। युगदृष्टा, राष्ट्रऋषि और युवा चेतना के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शनिवार को प्रधानमंत्री उत्कृष्ट महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, आध्यात्मिक चेतना, आत्मविश्वास और युवा शक्ति के जागरण का प्रतीक है। उनके विचार आज भी युवाओं को चरित्र निर्माण, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तो सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का सपना शीघ्र साकार हो सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को अपनी शक्ति पहचानने, सकारात्मक सोच विकसित करने और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके जीवनकाल में थे। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ संस्कार, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों का भी ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने भी स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भटनागर, कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा, मंडल अध्यक्ष दारासिंह यादव, राजेश बैरागी, लोकेश चांगल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन बैरागी, नगर मंत्री शुभम बागड़ी, खेलो भारत के प्रमुख जतिन शर्मा, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने तथा युवाओं में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE