BREAKING NEWS
BIG NEWS : इंदौर से नीमच तक गूंजी ‘छात्रों की गूंज’,.. <<     BIG NEWS : भोपाल से रवाना हुआ मुख्यमंत्री का विशेष.. <<     VIDEO: #दिव्य _#दरबार में दामोदर यादव के बयानों पर.. <<     BIG NEWS : डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर नीमच में.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान.. <<     BIG NEWS : एमपी में नौकरी का मेगा प्लान तैयार, 85 हजार.. <<     KHABAR : सेवा भावना की मिसाल बने बोरदिया स्कूल के.. <<     KHABAR : बेसबॉल में हिमांशी कुमावत ने जीता कांस्य.. <<     KHABAR : सपनों के भारत की तस्वीरों में दिखी.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे श्रीलाल आँजना (काग), परिवार में.. <<     KHABAR : दामोदर यादव को दिव्य दरबार से पण्डोखर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव के दौरे से नीमच में बढ़ी.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि.. <<     BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 4, 2026, 5:52 pm
KHABAR : वन विहार में महिलाओं ने प्रकृति संग बिताए यादगार पल, भजन, योग और जल क्रीड़ा के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, एक पेड़ मां के नाम का लिया संकल्प, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शुभ प्रभात योग मित्र मंडल महिला प्रकोष्ठ द्वारा वार्षिक वन विहार कार्यक्रम का आयोजन रविवार को नीमच तहसील के झांझरवाड़ा स्थित एक निजी रिजॉर्ट के समीप उद्यान में किया गया। दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समरसता, प्रेम, सद्भाव और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक भजन-कीर्तन एवं प्रार्थना से हुई। महिलाओं ने मेवाड़-मालवांचल क्षेत्र में अच्छी वर्षा, किसानों की समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए रणथ भंवर गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं हरियाली का आशीर्वाद मांगा।

वन विहार के दौरान महिलाओं के लिए वाटर पार्क में जल क्रीड़ा, गुब्बारा एवं गेंद प्रतियोगिताओं के साथ ष्कच्चा आम-पक्का आमष् जैसे मनोरंजक खेलों और योग आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महिलाओं ने ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग, खेल और प्रकृति से जुड़ाव आवश्यक है तथा पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

समापन अवसर पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन रानु जैन, अनीता सिंहल और अनीता लसोड़ ने संयुक्त रूप से किया, जबकि वर्षा बाहेती ने आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE