BREAKING NEWS
KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<     NEWS : आलोक विद्यालय में बायोलॉजी, मैथ्स, कला और.. <<     KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 1:02 pm
KHABAR : मकर संक्राति से मनाया जाएगा कुंदा तट पर बसे शहर का गौरव दिवस, इस बार एक नहीं नौ दिन तक होंगे आयोजन, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। कुंदा तट पर बसे शहर का गौरव दिवस मकर संक्राति याने 14 जनवरी से मनाया जाएगा। इस बार यह गौरव दिवस एक दिन का न होकर 9 दिवसीय होगा। शुक्रवार को नगरपालिका ने पत्रकार वार्ता आयोजित की। इसमें पत्रकारों को भी प्रचार-प्रसार में भूमिका बढ़ाने के लिए कार्यक्रम तय होने के बाद उन्हें भी महत्व देने के लिए सुझाव मांगे गए। 
खरगोन एसडीएम भास्कर गाचले ने बताया कि 14 से 23 जनवरी तक मनाए जाने वाले गौरव दिवस की शुरुआत 14 जनवरी को होगी। इस दिन सुबह श्री नवग्रह मंदिर में पूजन अर्चन के बाद रैली निकाली जाएगी, जो आयोजन स्थल गणेश मंदिर कुंदा नदी तट पहुंचेगी। यहां किला परिसर में स्थापित राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे आतिशबाजी के साथ आयोजनों की शुरुआत होगी। इस दौरान दीपदान और 51 जोड़ों द्वारा महाआरती की जाएगी। 
15 को खेलकुद, सांस्कृति कार्यक्रम, मैराथन दौड़, 16 को रात्रि में सुंदर कांड, 17 को बस स्टेंड स्थित श्रीराम धर्मशाला में दोपहर के समय हल्दी कुमकुम, 18 को निमाड़ी गायन कार्यक्रम रात 8 बजे होगा, 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे रांगोली प्रतियोगिता, 20 जनवरी को कलगी तुर्रा, 21 जनवरी को निमाड़ी कवि सम्मेलन, 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त समूचे शहर में दीपदान किया जाएगा। 23 जनवरी को समापन एवं पुरस्कार वितरण होंगे। 
नपाध्यक्ष छाया जोशी ने बताया कि इस आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को मौका देने के साथ ही सभी लोगों की सहभागिता हो, इस सोच को लेकर कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिससे सभी लोगों को शहर के गौरव को मनाने का मौका मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE