BREAKING NEWS
KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<     NEWS : आलोक विद्यालय में बायोलॉजी, मैथ्स, कला और.. <<     KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2024, 1:09 pm
KHABR : मुरैना के विद्यालयों में मनाया स्वामी जी का जन्म दिवस, सूर्य नमस्कार व योग प्राणायाम कर किया याद, पढ़े गौरव गौड़ की खबर

Share On:-

मुरैना। जिले के झुण्डपुरा में स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस सभी विधालयों, छात्रावास में सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं योग प्राणायाम कर मनाया गया। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में स्वामी जी के छायाचित्र पर प्राचार्य लोकेन्द्र सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 
वहीं शासकीय कन्या हाईस्कूल एवं शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय गढ़ी झुण्डपुरा पर अनिल सोनी एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष यशकांत शर्मा ने मां सरस्वती पूजा कर स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अनिल सोनी एवं यशकांत शर्मा ने अपने उद्धबोधन में कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। स्वामी जी के विचारों को आत्मसात कर उन पर चलना चाहिए वे हमारे प्रेरणा स्रोत है।इस अवसर पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झुण्डपुरा पर अनिल शर्मा ने छात्र छात्राओं को योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार कराकर इसके लाभ बताये। इस अवसर पर शासकीय कन्या हाईस्कूल में प्राचार्य रोहतास बैरागी ने योग के लाभ बताए तथा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय सहित सभी विधालयों में सूर्य नमस्कार कराया गया। 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरैमा में प्राचार्य रघुवीर जारोलिया ने सामूहिक सूर्य नमस्कार कराया। इस अवसर पर अनिल बल्ली सोनी यशकांत शर्मा, प्राचार्य लोकेन्द्र सिंह, प्राचार्य रोहतास बैरागी, दिलीप शर्मा, अशोक गौड़, प्रताप भानु शर्मा, कमलेश शर्मा, अतिम शर्मा, शैलेन्द्र सिंह रावत,अनिल शर्मा, मृदुल शर्मा, दीपेंद्र पाराशर,, नरेंद्र शाक्य, अन्तिम शर्मा , अमित सोनी, बनवारी लाल शर्मा,सुरेन्द्र पाराशर, बीरेंद्र सिंह रावत, रामनरेश शर्मा,विनोद सविता ,सहित शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE