नीमच। रॉयल राइडर्स ग्रुप ने आज 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर में तिरंगा रैली का आयोजन किया। ग्रुप के सदस्य हाथो में तिरंगा ध्वज लिए देशभक्ति के नारे लगाते हुए शहर की मुख्य सड़कों से निकले। बुलेट बाइक पर निकलती इस तिरंगा रैली का शहर में लोग इंतजार करते हैं। साथ ही यह रैली हर बार शहर में आकर्षण का केंद्र रहती हैं। शहरवासी इस हाथों में तिरंगा लिए इस बुलेट रैली को देखने के लिए लालायित रहते हैं।
रॉयल राइडर्स ग्रुप के प्रतिवर्षानुसार स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली का आयोजन करता आया हैं। रैली शहर के लायंस पार्क से प्रारंभ हुई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए निकली। बुलेट सवार ग्रुप सदस्य हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाते हुए निकले।