BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2024, 7:28 pm
BIG NEWS : जलेश्‍वर महादेव में अनुभूति ईको कैम्प संपन्न, ज्ञानोदय महाविद्यालय, नीमच के 112 विद्यार्थी हुए शामिल, वन में मिलने वाले औषधीय पौधो व वन्यजीवों के बारे में जाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वन विभाग द्वारा जीरन तहसील के जलेश्वर महादेव क्षेत्र में अनुभूति ईको कैम्प का आयोजन किया गया। इस अनुभूति कैम्प का उद्देश्य विद्यार्थियों को वनो व वन्यप्राणियों के महत्व के प्रति जागरुक करना तथा उन्हे वनो के प्राकृतिक सौंदर्य की अनुभूति कराना था। यह आयोजन प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संरक्षण) मप्र भोपाल डॉ दिलीप कुमार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
अनुभूति कैम्प में ज्ञानोदय महाविद्यालय, नीमच के 112 छात्र-छात्रायें व महाविद्यालयीन स्टॉफ शामिल हुआ। शिविर में वन कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों को वन क्षेत्र का भ्रमण करवाया गया व यहां पाये जाने वाले वन्यजीवों तथा जंगली पेड-पौधो व उनके औषधीय गुणो की जानकारी दी गई। वन भ्रमण के बाद क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं से वन तथा वन्य जीवो से संबंधी सामान्य ज्ञान के प्रश्न किये व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नो के उत्तर दिये। प्रताललाल गेहलोत वन परिक्षेत्राधिकारी नीमच द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण में वन विभाग की भूमिका से अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में क्वीज प्रतियोगीता में सफल छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डॉ दिलीप कुमार द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
इस शिविर में वनमण्डलाधिकारी नीमच एसके अटोदे, उप वनमण्डलाधिकारी नीमच दशरथ अखण्ड तथा रेंजर नीमच प्रतापलाल गेहलोत, ज्ञानोदय महाविद्यालय के प्रोफेसर कपील पाटीदार, प्रो अवधि जैन, प्रो आशिफ हुसैन, पवन पाटीदार, पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, गजेन्द्र जैन, नेहा शुक्ला व महाविद्यालयीन छात्र-छात्रायें उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE