BREAKING NEWS
KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2024, 6:01 pm
BIG NEWS : मल्हारगढ़ क्षेत्र में अभी तक 700 करोड़ रुपए की सड़कें निर्मित की गई- डिप्टी सीएम देवड़ा, उप मुख्यमंत्री ने लसूडिया राठौर में 6 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले हाई स्कूल भवन का किया भूमि पूजन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लसूडिया राठौर में 6 करोड़ 75 लाख 23 हजार की लागत से निर्मित होने वाले हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन किया। इस भवन का निर्माण पीआईयू विभाग द्वारा किया जाएगा। 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल टंकी एवं पाइप लाइन निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया। इस दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, कर्मचारी,  ग्रामीण जन एवं पत्रकार उपस्थित थे।
भूमि पूजन के दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल का भवन बहुत अच्छा बनाये। भवन निर्माण में किसी तरह की कोई कमी नही होनी चाहिए। स्कूल निर्माण से आसपास के असंख्य विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि अच्छी पढ़ाई करें। अपने गांव तहसील, जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन करें माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करें एवं अनुशासन में रहे। आगामी सत्र से स्कूल में 11वीं की कक्षाएं भी संचालित होना शुरू होगी। स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत सभी बच्चे अपने आसपास गंदगी ना होने दे एवं बड़ों को भी गंदगी करने से रोके। मल्हारगढ़ विधानसभा में अभी तक 700 करोड़ रुपए की सड़के बनाई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में, सिंचाई के हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास हुआ है। लसूडिया राठौर में पेयजल टंकी के निर्माण से हर घर तक शुद्ध पीने का नल से जल मिलेगा।      

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE