BREAKING NEWS
छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में निकली भव्य साईं.. <<     KHABAR : 7 साल की सेवाओं के बाद कपिल सिंह राजावत को.. <<     KHABAR : 83 प्रतिशत अंक हासिल कर अंकित गुर्जर ने.. <<     NEWS : हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, मुबारक हुसैन का भरा.. <<     KHABAR : दतिया में सड़क हादसा देख रुका डॉ. नरोत्तम.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव, 11 जुलाई को दतिया आएंगे.. <<     NEWS : 46 दिवसीय हज यात्रा से लौटे हाजी आरिफ खिलजी.. <<     NEWS : नाथ समाज की संगठनात्मक बैठक में एकजुटता का.. <<     NEWS : गौ-सेवा के साथ मनाया वरिष्ठ सदस्य का.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र में तस्करों पर करारा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2026, 11:10 am
BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों ने फिल्मी अंदाज में किया पीछा, फिर जैसे ही रात के सन्नाटे में गूंजी गोलियां, नारकोटिक्स की कार्रवाई से गांव में मची अफरा-तफरी, अवैध मादक पदार्थ छोड़ भागे तस्कर, पढ़े बालमुकुंद नागर की खबर 

Share On:-

दूदरसी। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) नीमच की टीम और डोडाचूरा तस्करों के बीच रविवार देर रात हुई कार्रवाई से गांव में दहशत फैल गई। तस्करों का पीछा कर रही टीम ने घेराबंदी के दौरान जवाबी कार्रवाई करते हुए करीब 21 क्विंटल डोडाचूरा से भरी बिना नंबर की पिकअप जब्त की, जबकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, 5-6 जुलाई की दरमियानी रात करीब 3 बजे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम एक संदिग्ध पिकअप का पीछा करते हुए दूदरसी गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस और तस्करों के बीच फायरिंग हुई। कार्रवाई के दौरान नारकोटिक्स टीम ने पिकअप के टायर पर गोली चलाई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर रुक गया।

बताया जाता है कि इसके बाद तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि नारकोटिक्स टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी कर उनकी तलाश की।

सोमवार सुबह केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने नई आबादी स्थित जीवराज पाटीदार के होटल के समीप खड़ी पिकअप की तलाशी ली। वाहन से 64 प्लास्टिक के कट्टों में भरा करीब 21 क्विंटल डोडाचूरा बरामद किया गया। मौके पर वजन और पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त मादक पदार्थ को ट्रैक्टर के माध्यम से केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय, नीमच भेज दिया गया।

फिलहाल मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE