BREAKING NEWS
KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2024, 6:06 pm
BIG NEWS : आम रास्‍तों एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करें- जैन, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 65 लोगों की सुनी समस्‍याएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्‍त जनसमस्‍याओं से संबंधित आवेदनों का तत्‍परतापूर्वक निराकरण करें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद ने मंगलवार को जनसुनवाई कर, 65 लोगों से रूबरू होते हुए निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में एसडीएम डॉ ममता खेडे, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, प्रिती संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आजनां सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ढाकनी के कहन्‍हैयालाल गायरी ने शासकीय जमीन पर कब्‍जा करने, भरभडिया की मुन्‍नीबाई ने भूमि पर आने जाने का रास्‍ता दिलवाने, बिसलवासकला के विनोद बैरागी ने रास्‍ते में दिवार खडी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, धनेरियाकला की मोतीया बाई सुतार ने पीएम आवास योजना के तहत आवास के लिए भूमि प्रदान करने, नेवड के गोविन्‍द खारोल ने मकान तोडने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, ग्राम मोडी के कारूलाल ने घटना के रिकार्ड खूर्द-बूर्द करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, टेगौर मार्ग नीमच के जिया एस डेरकी ने नगर सुधार न्‍यास नीमच एवं नगरपालिका नीमच स्थित बंगला नं-11 की लीजरेंट अवधि बढाने, रामपुरा के दिनेश बाली ने सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र मनासा से बिना सूचना के नौकरी से हटाने, ग्‍वालटोली नीमच की पार्वतीबाई ने विधवा पेंशन प्रारम्‍भ करवाने, एवं लसुडियाआंत्री के गणेश ने पैतृक सम्‍पत्ति से हिस्‍सा दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्‍तुत किया।  
जनसुनवाई में योजना क्रमांक-36 नीमच के गणपतलाल, नीमच के चंदनसिंह हरित, महू रोड नीमच की विरवतीबाई काछी, भवानपुरा के नन्‍दकिशोर अरनियाकुमार बघाना के अनोखीलाल केथवास, नेवड के रामलाल, नीता एवं कवीता धाकड, खेडीमोहल्‍ला नीमच सिटी के सागर मालवीय, नयागांव जावद के हीरानाथ योगी, अठाना की कमलाबाई, गिरदौडा के कुलदीप जाटव, भोलियावास के उदयलाल धाकड, एवं मूलचंद मार्ग नीमच के माधवलाल कुचबंदिया आदि ने भी आवदेन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर समस्‍याएं सुनाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE