BREAKING NEWS
KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2024, 6:37 pm
BIG NEWS : जिले के 14 गांवो में गुरूवार को राजस्व सेवा शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का किया जावेगा समाधान, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 22 फरवरी 2024 गुरुवार को प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक जिले की सभी तहसीलों के 14  ग्रामों में राजस्व अधिकारियों द्वारा  विशेष राजस्व शिविर लगाया जाएगा।
इस अभियान के तहत नीमच नगर तहसील के ग्राम नीमच सिटी एवं अरनिया कुमार,  नीमच ग्रामीण तहसील के ग्राम घसुण्‍डी बामनी एवं चम्‍पी, जीरन तहसील के गाँव बमोरी, जावद तहसील के ग्राम उम्‍मेदपुरा एवं लासुर, मनासा तहसील के ग्राम चपलाना, पडदाएवं आमद, सिंगोली तहसील के ग्राम सिंगोली, दोलतपुरा एवं शहनातलाई, रामपुरा तहसील के गाँव बरलाई में राजस्‍व सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे है।
कलेक्टर दिनेश जैन ने अधिकाधिक ग्रामीणों से इन राजस्व सेवा शिविरों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने ने सम्बन्धित राजस्व अधिकारियो और पटवारियों को निर्देश दिए है, कि वे कोटवारों के माध्यम से सम्बन्धित गाँव में शिविरों की सूचना ग्रामीणों और किसानो को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE