BREAKING NEWS
KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2024, 3:26 pm
BIG NEWS : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा नीमच के रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट, प्रदेश को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, एमपी के 33 रेलवे स्टेशन होंगे अपग्रेड, जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ सिर्फ अली की खबर   

Share On:-

नीमच। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीमच सहित 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1500 रोड, ओवर ब्रिज, अंडरपास का शिलान्यास, उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअली किया गया। नीमच रेलवे स्टेशन पर भी इस मौके पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत नीमच स्टेशन का शिलान्यास सांसद सुधीर गुप्ता ने किया। 3276 करोड़ रुपए से मध्यप्रदेश के 33 स्टेशनों के पुनर्विकास के साथ 133 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास भी बनाए जाएंगे।  

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नीमच स्टेशन का अत्याधुनिक मापदंडों के अनुसार कायाकल्प किया जाएगा। इसकी खासियत यह होगी कि स्टेशन की थीम शहर की विशेषता पर आधारित होगी। जो शहर की पहचान को विश्व से परिचित कराएगा। 

स्टेशनों पर ये सुविधाएं दी जाएंगी-
लिफ्ट, एस्केलेटर, एग्जीक्यूटिव लाउंज, वेटिंग एरिया, शॉपिंग जोन, फूड कोर्ट, किड्स गेमिंग जोन, दिव्यांगजन सुविधाएं, बेहतर पार्किंग, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, फ्री वाई-फाई, दोनों तरफ से प्लेटफार्म पर एंट्री-एग्जिट गेट, बेहतर लाइटिंग, ग्रीन और रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल, रेलवे स्टेशन को मेट्रो, बस स्टैंड से जोड़ेंगे।

यूपी के गोमती नगर से लोकार्पण समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिए उद्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रेलवे के कायाकल्प का सबसे बड़ा लाभ युवाओं को मिल रहा है। विकसित भारत युवाओं के सपनों का भारत है। रेलवे परिवर्तन के सबसे बड़े दौर से गुजर रहा है। 

इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि नीमच से बड़ी सादड़ी रेलवे लाइन के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। नीमच-चित्तौड़ और नीमच-रतलाम लाईन का दोहरीकरण हुआ है। नीमच को जंक्शन बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे है। वे अफीम पट्टे, पोस्ता दाना, मेडिकल कॉलेज पर भी बोले। 

विधायक दिलीप सिंह परिहार में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन जयंत अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, कलेक्टर दिनेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, मोहन राणावत, रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह जाटव भी उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE