उज्जैन। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचकर श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। दर्शन के बाद मंत्री ने कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और दर्शन व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हुई है।
उन्होंने आगामी सिंहस्थ को लेकर चल रही तैयारियों पर भी चर्चा की और व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
मंत्री पटेल ने मंदिर के पुजारियों की परंपरागत भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पीढ़ियों की तपस्या से ही मंदिर की धार्मिक गरिमा और व्यवस्थाएं आज भी सुदृढ़ बनी हुई हैं।