BREAKING NEWS
KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2024, 4:00 pm
BIG NEWS : पीएम मोदी ने रेल परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, सीएम बोले- विकास के मामले में सीहोर पीछे नहीं रहेगा, जो मांगा है, वो दिया जा रहा है, पढे़ खबर

Share On:-

सिहोर। नगर में आयोजित ’जन आभार यात्रा’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनता ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। सीएम का अल्हादखेड़ी हेलीपेड से सेकड़ाखेड़ी नया बस स्टैंड आनंद डेयरी होते हुए कोतवाली चौराहा से रोड शो कोतवाली चौराहा से लीसा टॉकीज होते हुए तहसील चौराहे तक रोड शो में स्वागत किया गया। तहसील चौराहे से कार की मदद से शुगर फैक्ट्री लुनिया चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे के 41 हजार करोड़ रुपए की अनेक रेल परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। सीहोर रेलवे स्टेशन का 22 करोड़ 60 लाख की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। पुनर्विकास के तहत सरक्यूलेटिंग एरिया, पार्किंग, स्टेशन बिल्डिंग व साइनेज के कार्यों को अपग्रेडिंग किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर-1 व 2 कवर शेड बनेगी।


क्राउड हैडलिंग एरिया का विकास काम किया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर- 1 को ऊंचा कर बढ़ाया जाएगा और प्लेटफार्म नंबर-2 को ऊंचा किया जाएगा। मॉड्यूलर टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। बारह मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज के साथ रूफ प्लाजा का कार्य किया जाएगा।


विकास के मामले में सीहोर पीछे नहीं रहेगा, जो मांगा है, वो दिया जा रहा है और क्षेत्र के समग्र विकास की पूरी प्लानिंग की जा रही है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण हो रहा है। इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक वंदन व अभिनंदन है।


पहले जो आधुनिक रेलवे सुविधाएं विदेश में मिलती थीं, वह अब हमारे देश में उपलब्ध हैं। मध्यप्रदेश को भी रेलवे की नई-नई परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। डबल इंजन सरकार में मप्र, रेल के जरिए विकास की पटरी पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। उद्योग, रोजगार में बढ़ोतरी करने के साथ ही महिलाओं, युवाओं व कमजोर वर्ग की प्रगति के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE