BREAKING NEWS
KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2024, 7:42 pm
BIG NEWS : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 29 को विकास व निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिला स्‍तर पर भी कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण, शासकीय कर्मियों को नियुक्ति पत्र होंगे वितरित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के उपस्थिति में वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से 29 फरवरी को विकसित भारत, विकसित मध्‍यप्रदेश की अवधारणा को लेकर अनेक विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही नवनियुक्ति शासकीय कर्मियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया जावेगा। प्रदेश स्‍तरीय मुख्‍य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउण्‍ड भोपाल में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे। सम्‍पूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्‍यालय एवं नगरीय निकाय मुख्‍यालय तथा लोकार्पित/भूमिपूजन किए जा रहे कार्यो के कार्य स्‍थल पर भी किया जावेगा। अधिकाधिक लोगो को विकसित भारत, विकसित मध्‍यप्रदेश कार्यक्रम को देखने एवं सुनने के लिए प्रेरित किया जायेगा।

प्रदेश की मुख्‍य सचिव वीरा राणा ने वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए सोमवार को विकसित भारत, विकसित मध्‍यप्रदेश की अवधारणा पर 29 फरवरी को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की विस्‍तार से समीक्षा की और सभी जिलों को आवश्‍यक प्रबंध एवं व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नीमच के एनआईसी कक्ष में इस वीडियों कांफ्रेसिंग में कलेक्‍टर दिनेश जैन, एडीएम नेहा मीना एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद भी मौजूद रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE