दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में व्यापारियों पर निरंतर नगर पालिका की पॉलीथिन एवं खाद्य विभाग की सैम्पलिंग कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ हे!व्यापारी डर डर के दुकान खोल रहे तो कही बाजार बंद हे, जिसका असर जन मानस पर देखने को मिल रहा।
व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए दतिया कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती व्यापारियों के समर्थन में दतिया की सड़कों पर नजर आए साथ ही प्रशासन की नीतियों को लेकर नारेबाजी करते हुए नजर कांग्रेस कार्यकर्ता। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए दतिया विधायक राजेंद्र भारती ने दतिया के पूर्व विधायक पर भी कसा शब्दों का कसा तंज! विधायक भारती बोले अपनी हार को नहीं पचा पा रहे हैं बीजेपी के नेता व्यापारियों पर करवा रहे हैं कार्रवाई।