नीमच। राज्य स्तरीय शिक्षक-कर्मचारी (पुरुष-महिला) प्रतियोगिता का आयोजन सागर में हुआ। इस प्रतियोगिता के मैच 26-27 फरवरी के बीच खेले गए। इस प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग राज्य स्तर पर विजेता रहा। डॉ. आर के गुजेटिया (नीमच) और डॉ भास्कर रेड्डी (नागदा जं) की जोड़ी लॉन टेनिस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम रही। पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी प्रमोद वर्मा रहे।
गौरतलब हैं कि डॉ. आरके गुजेटिया और डॉ. भास्कर रेड्डी की जोड़ी साल 2005 से लगातार राज्य स्तरीय शिक्षक-कर्मचारी (पुरुष-महिला) प्रतियोगिता लॉन टेनिस मैचों में झंडे गाड़ते हुए राज्य स्तर पर पहले पायदान पर बने हुए हैं। डॉ. गुजेटिया वर्तमान में शहर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में असोसिएट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं।