BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2024, 10:50 am
BIG NEWS : बरसों की थड़ोली-बडोली मार्ग की समस्या का विधायक बापू ने किया समाधान, पक्की सड़क के रूप में दिलवाई मंजूरी, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने चुनाव के वक्त जो-जो वादे किए थे अब वह लगातार पूरे करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी नई सरकार बने कुछ ही माह हुए हैं लेकिन फिर भी लगातार विधायक दिलीप सिंह परिहार सक्रीय होकर पूरे विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाते दिखाई दे रहे हैं। अभी हाल ही में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की कई सड़कों को मंजूरी दिलवाई है जिसमें थड़ोली-बडोली का मार्ग भी है। जिसमें ग्रामीण कई वर्षों से परेशानी झेल रहे थे तथा बारिश के समय बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिसको लेकर विधायक दिलीप सिंह परिहार लगातार प्रयासरत थे और अब उन्होंने इस सड़क की मंजूरी दिलवा दी है। इसके अतिरिक्त भी उन्होंने क्षेत्र में अन्य सड़कों की भी मंजूरी दिलवाई है। 2.60 किलोमीटर लंबी थड़ौली-बडोली की सड़क अब पक्की सड़क के रूप में ग्रामीणों के लिए कई मायनों में राहत भरी होगी तथा आवाजाही के साथ ही ग्रामीणों के लिए विकास के द्वार भी खोलेगी। इस मार्ग की मंजूरी पर ग्रामीणों ने विधायक दिलीप बापू का आभार माना है तथा उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मदनलाल धनगर, लाल सिंह रावत, तथा विकास शर्मा बडोली उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE