मुरैना। मध्य प्रदेश में 2 मार्च को चंबल से राहुल गांधी अपनी यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं लेकिन इससे पहले एम यात्रा को घेरने के लिए बीजेपी रणनीति तैयार करने में जुटी है। आंचल में अमित शाह की दौरे के बाद अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आज मुरैना पहुंचे है जहां वह बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली।बीजेपी चाहती है कि मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा की शुरुआत होने से ही पहले इसका असर भी बेअसर हो जाए। इसको लेकर अमित शाह से लेकर बीजेपी के तमाम बड़े नेता रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।
बता दे अभी हाल में ही ग्वालियर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ग्वालियर कलेक्टर के चारों लोकसभा की बैठक ली।इस बैठक में ग्वालियर चंबल अंचल के तमाम बड़े नेताओं के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी मौजूद रहे।बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की आने वाली यात्रा को लेकर राजनीति तैयार की।साथ ही अपने नेताओं से कहा की हर बूथ को कांग्रेस मुक्त करना है ताकि उनके यहां कोई बस्ता उठाने वाला भी ना बचे।साथ ही बैठक में अमित शाह ने अपने नेताओं को निर्देश दिए तो ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तोड़कर बीजेपी में शामिल कराए।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद आज जहां से राहुल गांधी अपनी यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं वहां की कमान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संभाली है।आज वह मुरैना जिले में चंबल अंचल के नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।साथ ही बैठक के दौरान वह आने वाली राहुल गांधी यात्रा को लेकर भी रणनीति तैयार की।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सबसे पहले ब्राह्मण समाज सम्मेलन में भाग लिया, जहां पर ग्वालियर चंबल संभाग की ब्राह्मण समाज के हजारों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। वही उसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नेता कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल हुए। क्योंकि राहुल गांधी की यात्रा अभी राजस्थान में है और अब मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली है इस यात्रा को लेकर क्या रणनीति बनानी है इसकी टिप्स देने के लिए आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यहां आए हुए हैं।