रतलाम। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम एमएसडब्ल्यू तथा बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने मंगलवार को डॉ लक्ष्मीनारायण पांडे रतलाम मेडिकल कॉलेज में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का अध्ययन के उद्देश्य से भ्रमण किया। इस दौरान जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय तथा विकासखंड समन्वयक शैलेंद्रसिंह सोलंकी भी थे। उक्त एक्सप्लोजर विजिट में छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति केंद्र पर दी जा रही विभिन्न चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति केंद्र विभाग अध्यक्ष डॉ कपिल देव आर्य द्वारा जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति केंद्र पर आए मरीजों से नशा नही करने की समझाईश के साथ संवाद किया।
मौजूद डॉ गौरव चित्तौड़ा ने नशे के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। केंद्र के विभाग अध्यक्ष डॉ आर्य द्वारा भी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई। जिला समन्वयक विजयवर्गीय ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से हम जिले में ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर यहां भेज सकते हैं, जिससे उनका सही उपचार हो सके। विद्यार्थियों के दल ने मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता से सौजन्य भेंट की तथा मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति की दिशा में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। समापन पर सभी उपस्थितजनों के द्वारा नशा मुक्ति की शपथ ली गई।
इस दौरान परामर्शदाता राजेश सोलंकी, रघुवीर सिंह सिसोदिया, मेघा श्रोत्रिय, आशीष यादव, मेडिकल कॉलेज की डॉ नीतू तिवारी, डॉ अशोक कुमार, महेश दीक्षित एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।