BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2024, 11:41 am
BIG NEWS : एमपीआईडीसी की टीम ने मंगलवार को बाबा महाकाल को लगाया 6.25 क्विंटल लड्डुओं का भोग,रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की सफलता की प्रार्थना भी की, पढ़े खबर     

Share On:-

उज्जैन। शहर में होने वाली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की सफलता के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार एमपीआईडीसी की टीम ने मंगलवार को महाकाल मंदिर पहुंची। एमपीआईडीसी उज्जैन ने महाकाल को 6.25 क्विंटल लड्डुओं का भोग अर्पित किया।
उज्जैन में एक और 2 मार्च को होने वाली इन्वेस्टर समिट को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का नाम दिया गया है। इस कॉन्क्लेव में डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, मेडिकल एवं धार्मिक पर्यटन जैसे सेक्टर पर फोकस किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव की मंशा है कि इस कॉन्क्लेव के जरिए रीजनल इंडस्ट्रियल ग्रोथ को बढ़ावा मिले और उज्जैन में अधिक से अधिक निवेश इन क्षेत्रों में आ सके। कॉन्क्लेव में अब दो दिन शेष बचे हैं और निवेशकों के काफी रजिस्ट्रेशन भी हो चुके हैं, इसलिए कॉन्क्लेव की सफलता के लिए एमपीआईडीसी उज्जैन के कार्यकारी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौड़ के साथ आईडीसी उज्जैन की टीम महाकाल के दरबार में पहुंची और भोले बाबा को लड्डुओं का भोग अर्पित किया।
टीम ने महाकाल का अभिषेक कर कॉन्क्लेव की सफलता, प्रदेश में व्यापक निवेश एवं उद्योगों की तरक्की के लिए प्रार्थना की। महाकाल मंदिर में अर्पित किए गए लड्डुओं को प्रसाद के रूप में कॉन्क्लेव में ले जाया जाएगा एवं आने वाले निवेशकों को यह प्रसाद वितरित किया जाएगा।
उज्जैन इंडस्ट्रियल कन्क्लेव मुख्य रूप से तीन सेक्टर पर ही फोकस रहेगी। प्रदेश में डेयरी, कृषि और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री, धार्मिक पर्यटन, फिल्म डिवाइस और फार्मा एवं मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री में निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाएगी और इन्हीं सेक्टर में मुख्य रूप से निवेश प्रस्ताव लिए जाएंगे।
कांक्लेव 1 मार्च को सुबह 9.30 बजे शुरू होगी एवं 2 मार्च को इसका समापन होगा। इस दौरान अलग-अलग सेक्टर पर सेक्शन भी होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव निवेशकों से वन टू वन चर्चा भी करेंगे। मध्य प्रदेश की निवेश संवर्धन की नीतियों एवं सिंगल विंडो के जरिए सभी तरह की अनुमतियों को त्वरित देने के सिस्टम के बारे में भी बताया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE