BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2024, 3:02 pm
BIG NEWS : विधायक परिहार की पहल पर 31 ग्राम पंचायतों में 15-15 लाख रूपए के डोम निर्माण की स्वीकृति, आरोग्यस्थल आंवरीमाताजी में यात्रियों के लिए बनेगा विश्राम शेड, पढ़े खबर     

Share On:-

नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार एवं सांसद सुधीर गुप्ता के अथक प्रयासों से नीमच विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा रहे हैं। विकास कार्यों की इस श्रृंखला में नीमव विधानसभा की 31 ग्राम पंचायतों में 15-15 लाख रूपए के डोम निर्माण की स्वीकृति मिली है। साथ ही आंवरीमाताजी में यात्री विश्राम हेतु स्थाई शेड निर्माण हेतु 40 लाख रूपए, नीमच नगर में 5 डोम निर्माण हेतु 1 करोड रूपए, जीरन नगर में डोम निर्माण हेतु 40 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।
विधायक दिलीपसिंह परिहार के अथक प्रयासों से ग्राम पंचायत बोरदिया कलां में कम्युनिटी हॉल (डोम) निर्माण, ग्राम पंचायत छायन, जवासा, सेमलीमेवाडा, भंवरासा, विशन्या, सावन, हनुमन्त्या पंवार, बिसलवास सोनीगरा, अडमालिया, दारू, सेमली चन्द्रावत, ढोलपुरा, पिपलोन, बिसलवास खुर्द, दुदरसी, भरभडिया, नेवड, थडौली, कानाखेडा, धनेरिया कलां, सोनियाना, तालखेडा, जमुनिया कलां, चम्पी, पालसोडा, पावटी, चल्दु, आसपुरा, जयसिंहपुरा, हरवार, वार्ड क्र. 14 जीरन, वार्ड क्र. 7 जीरन, बघाना, ग्वालटोली, नीमच सिटी, वार्ड क्र 23 नीमच केन्ट, इन्द्रानगर मांगलिक भवन सहित 5 आउटडोर जिम में डोम निर्माण की स्वीकृति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व नगरीय विकास एवं आवास विभाग से मिली है। साथ ही आरोग्यस्थल आंवरीमाताजी चीताखेडा में यात्रियों के विश्राम के लिए स्थाई शेड निर्माण हेतु 40 लाख रूपए की स्वीकृति हुई है।
विधायक परिहार ने नीमच विधानसभा की 31 ग्राम पंचायतों, नीमच नगर व जीरन में डोम निर्माण एवं आंवरीमाताजी में स्थाई शेड निर्माण सहमति स्वीकृति के लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव एवं वित्तमंत्री जगदीश देवडा का आभार व्यक्त किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE