BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 28, 2024, 7:54 pm
BIG NEWS : रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन में होगा 12 स्थानों पर भूमिपूजन, नीमच शहर के टॉउन हाल में भी होगा 01 मार्च को भव्य कार्यक्रम, ये रहेंगे मुख्य अतिथि, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। उज्जैन में एक और दो मार्च को आयोजित होने जा रहे रिजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव में 644.97 एकड़ भूमि पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्लांट लगाए जाएंगे। इसमें लगभग 8014.94 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इसके माध्यम से 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में प्रदेश के 12 से अधिक औद्योगिक स्थानों पर विभिन्न इकाईयों का वर्चुअल भूमि पूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे। इसी के अंतर्गत नीमच जिले स्थित सगराना स्थित मेसर्स गोल्डक्रेस्ट सीमेंट प्रा लिमिटेड का वर्चुअल भूमि पूजन सीएम मोहन यादव करेंगे। 
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री, चेतन्य कुमार काश्यप मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की गरिमामयी उपस्थिति में भूमिपूजन और लोकार्पण कार्य किए जाएंगे। 
उक्त आयोजन के तहत नीमच में भी 01 मार्च 2024 को सुबह 10.15 बजे टाउन हॉल दशहरा मैदान नीमच में विशिष्ट अतिथि सुधीर गुप्ता सांसद संसदीय क्षेत्र मंदसौर, दिलीपसिंह परिहार विधायक नीमच, ओमप्रकाश सखलेचा विधायक जावद, अनिरूद्ध माधव मारू विधायक मनासा, सज्जनसिंह चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत नीमच, स्वाती गौरव चौपड़ा अध्यक्षा नगरपालिका नीमच, शारदाबाई धनगर अध्यक्षा जनपद पंचायत नीमच, रानी कुंवर विक्रमसिंह चौहान सरपंच ग्राम पंचायत सगराना की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पश्चात सभी का स्नेहभोज भी रखा गया है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE