BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 29, 2024, 11:32 am
NEWS : कलेक्टर ने भदेसर एवं बड़ी सादड़ी क्षेत्र का दौरा किया, मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्री अन्नपूर्णा रसोई, राजकीय विद्यालय आदि का किया निरीक्षण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ज़िला कलेक्टर आलोक रंजन ने बुधवार को भदेसर एवं बड़ी सादड़ी क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने बड़ीसादड़ी उपखंड कार्यालय, मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्री अन्नपूर्णा रसोई, राजकीय विद्यालय आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने भानुजा में रानी लक्ष्मीबाई  राजीविका महिला सर्वानीक विकास का अवलोकन किया तथा राजिविका द्वारा किए जा रहे कार्यों की महिलाओं से जानकारी ली। उन्होंने उत्पादों को बेचने के लिए बाजार उपलब्ध करवाने की बात कही।
जिला कलेक्टर ने भदेसर पंचायत समिति के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, अचलपुरा का औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर अध्यनरत विद्यार्थियों से चर्चा की और विद्यालय परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए। 

तलाई निर्माण कार्य का निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने भदेसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धीरजी का खेड़ा में मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे तलाई निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मेट में श्रमिकों के मस्टरोल व प्रपत्र 6 के बारें में जानकारी ली। उन्होंने श्रमिकों से भुगतान एवं सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि श्रमिकों के श्रम कार्ड बनवाएं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं।

श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बड़ी सादड़ी चिकित्सालय परिसर में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया एवं भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने अधिशासी अभियंता को अन्नपूर्णा रसोई के आसपास साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बिंदु वाला राजावत, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी मौजूद रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
जिला कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ीसादड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा वितरण केंद्र, टीकाकरण कक्ष, जननी सुरक्षा कक्ष, एमसीडी, ईसीजी कक्ष, लैबोरेट्री आदि का निरीक्षण किया और स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों, मशीनों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने चिकित्सालय में पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, विभिन्न कक्षों को सुव्यवस्थित करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार के लिए अतिक्रमण हटाने, चिकित्सकों की कमी दूर करने, पर्याप्त मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध कराने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE