BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 29, 2024, 12:06 pm
NEWS : सांसद सीपी जोशी के प्रयास से चित्तौडगढ़ की जनता को मोदी सरकार ने दिया एक और तौहफा, नीमच-सिंगोली-बेगूं-रावतभाटा-कोटा के बीच नई रेल लाईन के लिए होगा अंतिम स्थान सर्वेक्षण, पांच करोड से अधिक की राशि स्वीकृत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर   

Share On:-

चित्तौडगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीपी जोशी ने अपने लोकसभा क्षेत्र चित्तौडगढ़ की जनता को एक और तोहफा दिया है। नीमच-सिंगोली-बेगूं-रावतभाटा -कोटा के बीच नई रेलवे लाईन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है। इस कार्य के लिए सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि नीमच-सिंगोली-बेगूं-रावतभाटा-कोटा के बीच 201.30 किलोमीटर की नई रेल लाईन के अंतिम स्थान सर्वेक्षण के लिए पांच करोड़ तीन लाख पच्चीस हजार रूपये रेल मंत्रालय ने स्वीकृत किए है। नई रेल लाईन बनने के बाद कोटा से नीमच की दूरी में काफी कमी आएगी। क्षेत्र के सबसे बडे कस्बे बेगूं को रेल लाईन का लाभ मिलेगा, साथ ही एशिया के सबसे बडे परमाणु बिजलीघर रावतभाटा होने व पत्थरों व वाणिज्यिक कृषि उपजों की बहुलता होने से व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। 

गौरतलब है कि सांसद सीपी जोशी इस कार्य के लिए लगातार प्रयासरत रहें है, उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर और पत्राचार के माध्यम से कई बार अनुरोध किया था, जिसके परिणामस्वरूप आज चित्तौडगढ़ की जनता को यह सौगात मिली है।

नई रेल लाईन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और आमजन ने अपने सांसद का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE