रतलाम। आजकल युवाओं में सेल्फी और रील का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्सर लोग रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आते है। लेकिन जो लोग अक्सर रेलवे ट्रैक और ट्रेन पर सेल्फी लेते है, वे सावधान हो जाए। अगर आप रेलवे स्टेशन पर किसी काम से जाते हैं और वहां प्लेटफार्म पर खड़े होकर सेल्फी लेते हैं या ट्रेन में सफर करने के दौरान रील्स बनाते हैं या गेट पर खड़े होकर पोस्ट को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं तब सावधान हो जाइए यह गलती आपको भारी पड़ सकती है। इस अपराध के लिए रेलवे ने पहले 500 का जुर्माना तय किया था लेकिन अब इससे बड़ा कर 3000 कर दिया है और जुर्माना नहीं भरने पर आपको 6 महीने की सजा भी हो सकती हैं। यह संशोधित नियम मार्च महीने से लागू हो जाएगा।