नीमच। जिला विकास समन्वय (दिशा) निगरानी समिति के सदस्य रतनलाल मालावत ने जिले के दूरस्थ के गांव कोज्या, नयागांव, कानोड़, माना, परलाई आदि गांव के स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में अवलोकन किया। स्कूल आंगनबाड़ियों में हो रही दिक्कतों को लेकर समाधान करवाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर समाधान हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओ की जानकारी भी दी। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के लिए शासन की जो योजना संचालित हो रही है उसे आदिवासी काफी संतुष्ट एवं खुश दिखाई दे रहे थे। क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी इन गांवों के विकास के सतत प्रयासरत है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह सभी आदिवासी क्षेत्र के गांव हैं तथा यहां के बच्चों को हो रही छोटी-छोटी दिक्कतों के समाधान को लेकर जिला निगरानी समिति के सदस्य समय-समय पर अवलोकन करते रहते हैं।