शाजापुर। शांतिकुंज हरिद्वार से आए हुए अखंड दीप श्रद्धा संवर्धन यात्रा ग्राम खोकरा कला में मणि बस स्टैंड पर दोपहर 1ः00 बजे से यात्रा का चल समारोह गांव के प्रमुख मार्ग ढोल नगाड़े के साथ युग परिवर्तन व विचार क्रांति अभियान के नारे लगाते हुए स्कूली बच्चों द्वारा नशा मुक्ति व मानव मात्र एक समान प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को बताया इसके साथ ही हनुमान भक्त मंडल झंडा समिति द्वारा भी यात्रा में शामिल होकर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी अखंड दीप यात्रा का लोगों ने व माता बहनों ने जगह-जगह पूजन कर पुष्प वर्षा से स्वागत किया बड़ी संख्या में लोगों ने इस यात्रा में शामिल होकर अखंड दीप के दर्शन कर जीवन को धन्य बनाया।
इसी उपलक्ष्य में शाम को 7ः00 बजे मणि बस स्टैंड पर सामूहिक विराट दीप यज्ञ संपन्न हुआ जिसमें सभी माता बहने अपने घर से पांच दीपक रोली अक्षत थाली में सजाकर उपस्थित होकर गायत्री महामंत्र से यज्ञ भगवान को आहुति दी इसके साथ ही भाइयों द्वारा भी भावनात्मक रूप से गायत्री मंत्र की आहुति प्रदान की व युग परिवर्तन व मानव में देवात्मा का उदय हो धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो इस विषय पर बौद्धिक दिया गया दीप यज्ञ के पश्चात यज्ञ भगवान की महा आरती की गई वह महाप्रसादी वितरण की गई जिसमें बड़ी संख्या में गांव की माता बहने भाइयों उपस्थित रहे।