भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया को पदोन्नत किया है। गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार अब वे विशेष पुलिस महानिदेशक बनाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अविभाजित मंदसौर में एसपी की कमान संभाल चुके विजय कटारिया को गृह विभाग ने पदोन्नत किया है। उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद से पदोन्नत कर अब विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। उनकी पदोन्नति से पुलिस विभाग में खुशी की लहर है। उन्हें बधाईयां देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।