चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ ओमी पुरोहित व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार द्वारा जिला कारागृह, चित्तौड़गढ का निरीक्षण किया गया। जिला कारागृह में निर्मित बैरकों, रसोईघर, स्नानघर एवं शौचालयों का निरीक्षण किया गया। बैरकों में लाइट एवं पंखों की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया जो समुचित पाई गई। बंदियों को दिए जाने वाले पेयजल एवं खान-पान की वस्तुओं को जांचा व परखा गया जो नियमानुसार सही पाई गईं। बैरकों में महिला व पुरुष बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में उनसे वार्ता की गई। उनके लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर प्रत्येक बंदियों से उनके प्रकरणों की स्थिति एवं पैरवी हेतु अधिवक्ता के बारे जानकारी ली गई। जिन बंदियों के पैरवी अधिवक्ता नहीं थे, उनके मोके पर निःशुल्क विधिक सहायता के आवेदन के संबंध में जेलर को दिशा निर्देश प्रदान किये। इस दौरान जेल उपाधीक्षक निरंजन शर्मा मौजूद रहे।