नीमच। वन विभाग नीमच में 38 वर्ष 04 माह की सेवाएं पूर्ण कर डिप्टी रेंजर मांगीलाल मालवीय सब रेंज चीताखेडा से गुरुवार को सेवानिवृत हुए।
मांगीलाल मालवीय ने अपनी सेवाएं जिले में मनासा, जावद और नीमच वन विभाग में दी हैं। अभी वर्तमान में मालवीय वन विभाग की सब रेंज चीताखेडा में डिप्टी रेंजर के पद पर कार्यरत थे। दिनांक 29 फरवरी 2024 को डिप्टी रेंजर मालवीय 38 वर्ष 04 माह की वन विभाग में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत हुए हैं। सेवानिवृति के अवसर सहयोगी स्टाफ, शुभचिंतको, और समाजजनों ने बढ़ी दी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाए दी।