BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 29, 2024, 8:11 pm
BIG NEWS : विधायक मारू ने पड़दा पंचायत में सुना प्रधानमंत्री मोदी का लाइव प्रसारण, विभिन्न विकास का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, गंगाबावड़ी को 70 साल बाद मिली सड़क, ग्रामीणों में हर्ष, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। विकसित भारत विकसित मध्यप्रदेश के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीसी के माध्यम से 17551 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपुजन किया गया। साथ में समस्त जिलों में साइबर तहसील का शुभारंभ तथा विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन भी किया। 
मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने पड़दा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुँच प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संवाद सुना और मनासा विधानसभा में विधायक निधि से निर्मित 15.12 करोड एवं सांसद निधि से 4.50 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपुजन किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग से बनने वाली 9 सड़को का भूमिपूजन भी किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, एसडीएम पवन बारिया, सीईओ अरविंद डामोर, प्रद्युम्न मारू, मण्डल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम वसीटा, जनपद सदस्य विजय शर्मा, सरपंच सुभाष श्रीमाल, अन्य पंचायत सरपँच आदि मंचासीन थे। पड़दा को पड़दा से गंगाबावड़ी सड़क दूरी 2.70 किमी लागत 350 लाख का की सड़क की सौगात इस अवसर पर मिली। विधायक मारू ओर मंचासीन अतिथियों ने इसका भी भूमिपूजन किया। 
इन सड़कों का भूमिपूजन हुआ-
उक्त कार्यक्रम में पालड़ा से छोटा पालड़ा मार्ग दूरी 1.24 किमी लागत 115 लाख, देवरान बायपास मार्ग दूरी 1 किमी लागत 101 लाख, बाक्या खेड़ा पहुंच मार्ग दूरी 1 किमी लागत 101 लाख, प्रतापपुरा पहुंच मार्ग दूरी 1 किमी लागत 102 लाख,बरडिया से भोपाली पहुंच मार्ग दूरी 1.60 किमी लागत 115 लाख, मोकड़ी चौराहा से नगपुरा रोड दूरी 1.50 किमी लागत 135 लाख, बसंतपुरा से बडोदिया दूरी 2.50 किमी लागत 198 लाख, मनासा कंजार्ड़ा रोड से डीकेन मार्ग (कंजार्ड़ा बायपास) दूरी 1.02 किमी लागत 105 लाख, पड़दा से गंगाबावड़ी सड़क दूरी 2.70 किमी लागत 350 लाख का भूमिपूजन किया गया।
70 साल बाद मिलेगी सड़क- 
गंगाबावड़ी वासियों को आजादी के 70 साल बाद डामरीकरण की सौगात मिलेगी। हॉल ही में विधायक मारू की अनुशंसा पर विधानसभा बजट में उक्त सड़क की स्वीकृति मिली थी। आज प्रधानमंत्री मोदी ने इसका वर्चुअल भूमिपुजन किया। करीब 2.70 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए 350 लाख की राशि खर्च होगी। ग्रामीणों में सड़क बनने लेकर खासा उत्साह है। ग्रामीणों ने विधायक मारू को धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE