BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 29, 2024, 8:14 pm
NEWS : प्रशिक्षणार्थियों की सक्रिय भागीदारी उत्साहजन- रंजन, लोकसभा आम चुनाव 2024, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रशिक्षण का निरीक्षण किया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव को लेकर सेंटपॉल स्कूल में चल रहे पाँच दिवसीय मतदान अधिकारियों के सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक चुनाव प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों से व्यक्तिशः बात कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में महिलाओं की भागीदारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान कार्मिकों की उपस्थिति उत्साहजनक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी की सामूहिक भागीदारी से हम जिले में स्वतंत्र निष्पक्ष और भय रहित चुनाव प्रक्रिया को संपादित करेंगें।  

जिला निर्वाचन अधिकारी ने केन्द्रीकृत कक्ष से मतदान अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर शंकाओं का समाधान चुनाव प्रशिक्षण में आवश्यक रूप से करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक प्रशिक्षण प्रभारी दिनेश शर्मा, दक्ष प्रशिक्षक डॉ कनक मल जैन, ओम पालीवाल सहित कक्ष प्रशिक्षक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि 26 फरवरी से संचालित मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य 1 मार्च तक चलेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE