BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2024, 10:52 am
KHABAR : भीख में दे दी ग्वालटोली की पुलिया नगर वासियों को, जिम्मेदारों चुल्लू भर पानी में डूब मरो, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। ग्वाल टोली, इंदिरा नगर वासी और नीमच की जनता के साथ ही जावद, निंबाहेड़ा रूट की बस, ट्रांसपोर्ट और अन्य व्यवसाईयों के लिए महत्वपूर्ण नीमच ग्वालटोली मार्ग पर पिछले ढाई साल से पुलिया निर्माण का कार्य जारी था, पहले तो जिम्मेदारों की भारी उपेक्षा के चलते पुलिया निर्माण में खासा लंबा समय लगा। निर्माण के बाद भी जब पुलिया आम जनता के लिए खोली नहीं गई तो लोगों ने मिट्टी हटाकर आवागमन चालू किया तब भी ठेकेदार ने मिट्टी हटाने का प्रयास नहीं किया, पिछले दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव के नीमच आगमन पर ठेकेदार ने आनन फानन में 6 घंटे में ही पुलिया के दोनों तरफ जैसे तैसे रोड का निर्माण कर दिया और अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली। 

 

पुलिया का निर्माण भी हो गया, रोड भी बन गया, ठेकेदार के पास पैसा भी पहुंच गया लेकिन नहीं रखा गया तो जनता की सुविधा का ध्यान। नगर पालिका के अधिकारी और प्रशासन के आला अधिकारी इस रोड से आवागमन कर रहे हैं लेकिन अपनी बंद कारों के शीशे में इन्हें आम जनता की तकलीफ का एहसास ही नहीं हो रहा है, 

 

सही भी है एयर कंडीशनर की ठंडी हवाओं में उड़ते धूल के गुबार कहां दिखते हैं। बेशर्मी का आलम यह है कि पुलिया का उद्घाटन तो हो गया लेकिन उस पर रखी मिट्टी को साफ तक नहीं किया गया, ठेकेदार ने करोड़ों तो कमा लिए लेकिन जनता के हिस्से में सैकड़ो भी खर्च करने को तैयार नहीं। 

 

अब देखते हैं कि जिम्मेदारों के कानों पर जूं भी रेंगती है या नहीं, बाकी नीमच की जनता तो अपने ऊपर अत्याचार सहने की आदि है, अंग्रेजों ने भी किए है और वर्तमान में भी ये अत्याचार जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE