BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2024, 10:59 am
BIG REPORT : सैलाना थाने पर बंगाली डॉक्टर की शिकायत पर विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ मामला दर्ज, एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। सैलाना थाने पर बंगाली डॉक्टर की शिकायत पर विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिले के बाजना निवासी बंगाली डॉक्टर तपन राय ने कुछ दिनों पूर्व वीडियो जारी कर सैलाना के विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। रुपये मांगने की शिकायत तपन राय द्वारा सैलाना थाने पर की गई थी। इसमें जांच के बाद सैलाना थाने पर विधायक डोडियार के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 327, 384, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


सैलाना विधानसभा सीट के झोपड़ी वाले विधायक के खिलाफ एक करोड़ रुपये की मांग करने के मामले में सैलाना थाने पर डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार बाजना के बंगाली डॉक्टर तपन राय ने कहा था कि विधायक ने उनको 19 फरवरी को उनके घर पर बुलाया था और कहा था कि तुम्हें अगर अस्पताल चलाना है तो एक करोड़ रुपये देना पड़ेंगे, नहीं तो तुम्हें काम नहीं करने दूंगा और अधिकारियों को बुलवाकर तुम्हारा क्लीनिक भी बंद करवा दूंगा। विधायक डोडियार द्वारा रुपये मांगने की शिकायत तपन राय द्वारा सैलाना थाने पर की गई थी। इसमें जांच के बाद सैलाना थाने पर विधायक डोडियार के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 327, 384, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


हालांकि विधायक डोडियार ने तपन रॉय द्वारा लगाए आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए बदनाम करने की साजिश बताया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि मैं किसी भी तरह के गैर कानूनी काम संचालित नहीं होने दूंगा।


मामले में सैलाना थाना टीआई अय्यूब खान ने बताया कि विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ तपन राय द्वारा शिकायत की गई थी साथ ही कुछ सबूत भी उपलब्ध करवाए गए थे। जिनके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद जैसे तथ्य सामने आएंगे उस अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


सैलाना एसडीओपी इडला मौर्य ने बताया की जांच में सामने आया कि विधायक कमलेश्वर डोडियार बाजना में 3 घंटे तक मेडिकल संचालक की दुकान पर बैठे थे। उसके पहले मेडिकल संचालक को फोन लगाकर सैलाना अपने निवास पर भी बुलाया था। सारे तथ्यों को देखा गया। उसी आधार पर विधायक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।


रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि फरियादी तपन राय ने सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार पर एक करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच एसडीओपी सैलाना को दी गई थी। उसमें जो तथ्य सामने आए हैं, उसके हिसाब से मामला दर्ज किया गया है। ये मामला गैर जमानती धाराओं में दर्ज किया गया है। जिसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है। इस मामले में गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE