मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी नगर में स्थित कृषि उपज मंडी में विगत दिनों बुधवार को ट्रेफिक एवं अन्य अव्यवस्थाओं के चलते नीलामी बंद हो गई थी जिसके चलते सैकड़ो किलोमीटर दुर से उपज बेचैन मंडी आए किसानों को बढ़ि समस्याओं का सामना करना पड़ा था साथ ही मंडी नीलामी बंद के चलते मंडी व्यापारियों, तुलावटियों, सहित हम्माल भाइयों को भी नुकसान झेलना पड़ा था।
गुरुवार को देर रात्रि मंदसौर अपर कलेक्टर कुमार सत्यम सिंह, मल्हारगढ़ विवेक सोनकर, तहसीलदार ब्रजेश मालवीय एवं मंडी सचिव पर्वतसिंह सहित मंडी व्यापारियों ने निरिक्षण कर ट्रेफिक व्यवस्था को देखते मंडी प्रांगण के पास स्थित मंडी की भूमि का अवलोकन कर मंडी प्रांगण में उपज से भरे वाहनों के लिए विकल्प के रूप में मार्ग चिन्हित करने के लिए निरिक्षण किया था।
जिसके बाद जॉइन डारेक्ट मंडी बोर्ड उप संचालक प्रवीण वर्मा ने आज शुक्रवार को पिपलिया कृषि उपज मंडी का निरिक्षण किया।
कृषि उजज मंडी द्वारा पास में स्थित एक भूमि ली गई थी जिसके गेट के लिए 45 नंबर गोदाम के पास से रास्ते अनुमति मंडी बोर्ड भोपाल ने दी थी लेकिन उसके पास स्थित गोदाम में माल लॉडिंग अनलॉडिंग के साथ ट्रेफिक की समस्याओं को देखते हुए मंडी व्यापारियों ने पास में स्थित मध्यप्रदेश वेयर हाऊसिंग एंड लॉजिस्टिक कारपोरेश वयर हॉउस में से रास्ता निकालने का प्रपोजल दिया है जस पर भी विचार किए जाने की भी बात कही।