मनासा। थाना कुकडेश्वर क्षेत्र स्थित अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब तस्करी के मामले में हब बन चुके ग्राम कड़ी आंत्री में स्थित बाछड़ा समुदाय के डेरे में नीमच पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। यहां से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई है।
पुलिस टीम की इस कार्रवाई में अवैध कच्ची शराब बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाला करीबन 20000 लीटर महुआ लहान नष्ट किया गया। साथ ही देसी कच्ची शराब एवं विदेशी शराब की खेप बड़ी मात्रा में बरामद। कार्यवाही में करीबन 400 लीटर अवैध शराब जिसमें हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं अंग्रेजी शराब शामिल है। बरामद की करीबन 100000 कीमत कि शराब को जप्त किया।
पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी मनासा विमलेश ऊइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर उपनिरीक्षक जयदीप राठौर के नेतृत्व में एवं थाना प्रभारी रामपुरा विपिन मसीह की टीम के साथ संयुक्त दबिश की कार्यवाही कर कुकड़ेश्वर पुलिस ने ग्राम कड़ी आंतरी के पास स्थित बछड़ा समुदाय के डेरे और आसपास के खेतों में दबिश देकर अलग-अलग कुल पांच प्रकरणों में करीबन 400 लीटर अवैध कच्ची हाथ भट्टी की शराब एवं अंग्रेजी विदेशी शराब बरामद की। जप्त शराब की कीमत करीबन 100000 है। इसके साथ ही संयुक्त पुलिस टीम की दबिश में अलग-अलग प्रकरणों में बरामद शराब बनाने के सभी स्रोत को पुलिस द्वारा जप्त कर अलग-अलग पांच प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। बछड़ा समुदाय के डेरों में अवैध कच्ची शराब बनाने के कारखाने को संबंध में लगातार कुकड़ेश्वर पुलिस को जानकारी मिल रही थी।
इसी तारतम्य में कुकडेश्वर पुलिस थाना के थाना प्रभारी जयदीप राठौर ने बाछड़ा समुदाय के डेरे के पास स्थित खेतों में जमीन के अंदर गाड़ के रखी हुई बियर की भारी मात्रा एवं खेतों के अंदर छुपाई हुई अवैध कच्ची शराब एवं बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची शराब को बनाने में उपयोग किए जाने वाले सभी उपकरण ड्रम एवं केनो में जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
कुकड़ेश्वर पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई में देसी कच्ची हाथ मिट्टी की शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाला करीबन 20000 लीटर महुआ लहन नष्ट किया गया है। संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर जयदीप राठौर, थाना प्रभारी रामपुरा विपिन मसीह एवं दोनों थानों के संयुक्त एएसआई सोनी दिलीप कुमार, एएसआई तेर सिंह अलावे, एएसआई प्रभु दयाल डामोर, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज टांक एवं थाना कुकड़ेश्वर एवं थाना रामपुर के अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।