खरगोन। नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मार्च को होगा। जिला मुख्यालय पर तैयारियां चल रही है। नगर पालिका के कचरा वाहन, बैंक व बिजली कंपनी के वसूली वाहनों के माध्यम से लोक अदालत का प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर सात खंडपीठों में मामलों का निपटारा होगा।
एडीजे जीसी मिश्रा ने शुक्रवार सुबह 11ः30 बजे नगर पालिका के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीजेएम सदाशिव दांगोडे सहित अन्य जज व अधिवक्तागण मौजूद थे।
3450 मामले लोक अदालत रेफर
एडीजे मिश्रा ने बताया जिला मुख्यालय पर 7 खंडपीठों में सिविल व आपराधिक राजीनामा मामलों का निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा बैंक संबंधी चेक बाउंस मोटर दुर्घटना मामले बैंक बीमा कंपनी से जुड़े मामले भी शामिल है। इसमें 450 नियमित व 3 हजार प्रि लिटिगेशन के मामले लोक अदालत में रेफर किए गए हैं। नगर पालिका के कचरा वाहन बैंक व दूरसंचार विभाग के वसूली वाहनों के जरिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।