BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 1, 2024, 5:44 pm
KHABAR : रामपुरा महाविद्यालय में ऐसा क्या हुआ, अभाविप ने किया विरोध प्रदर्शन और देना पडा उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन, प्राचार्य महोदय क्यों अपने आप को कर रहे असहाय महसूस, पढे़ अजय सिंह सिसौदिया की खबर

Share On:-

रामपुरा। चोरी और ऊपर से सीनाजोरी की जा रही है बीते एक दो वर्ष से महाविद्यालय के कुछ प्राध्यापक अपने राजनीतिक रसूख का फायदा उठाकर महाविद्यालय में देरी से आना जल्दी घर चले जाना, मुख्यालय पर न रहकर महाविद्यालय में भी मात्र 2 या 3 घण्टे ही रुकना, उनकी शैक्षणिक कार्य के प्रति निष्क्रियता प्रदर्शित करता है। उक्त बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन में कही उन्होंने लिखा की समय-समय पर आने वाली छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर विद्यार्थी परिषद तत्पर रहती है। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा जिला नीमच में काफी अनियमितताएं है। जिनको लेकर प्राचार्य महोदय को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन कुछ अनियंत्रित स्टाफ मेम्बर के समक्ष प्राचार्य महोदय भी अपने आप को असहाय महसूस कर रहे है। कुछ प्राध्यापकों के द्वारा लगातार क्लास न लेना और विद्यार्थियों के साथ विवाद करना बढ़ता ही जा रहा है साथ ही विद्यार्थियों की पुलिस कंप्लेट भी कई बार की जा चुकी है। अभाविप ने पिछले कुछ माह से लगातार प्राचार्य महोदय को ज्ञापन एवम मौखिक माध्यम से अवगत करवाया है। बीते कुछ दिनों लगातार स्पोर्ट्स ऑफिसर से विद्यार्थियों द्वारा कक्षा में अध्ययन कराने का अनुरोध किया जा रहा था व दिनांक 27 फरवरी 2024 को महाविद्यालय के स्पोर्ट्स ऑफिसर उदय भान सिंह जी यादव से योगा और फिजिकल एजुकेशन क्लास लेने का अनुरोध किया गया तो उनके द्वारा जोर जोर से बोलकर गाली गलौच शुरू कर दी और नोबत हाथापाई की आ गयी व विद्यार्थियों की पुलिस में शिकायत भी कर दी जो कि महाविद्यालय की गरिमा के लिए ठीक नही है। इससे पूर्व 6 दिसंबर 2023 को भी इसी प्रकार का अनुरोध कुछ प्राध्यापकों से किया गया था, तब भी विवाद प्राध्यापकों द्वारा पुलिस में विद्यार्थियों की शिकायत की गई। इन्ही विषयों को लेकर अभाविप रामपुरा के द्वारा आज विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन सौंप कर 7 दिवस के भीतर सभी मांगे पूरी करने की मांग की गई ताकि महाविद्यालय में नियमितता एवम अनुशासन पुनर्स्थापित करेगे। जिससे कि महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण निर्मित हो अन्यथा मांगे पूरी नहीं होने पर विद्यार्थियों के हित मे अभाविप को आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE