डेस्क। मप्र के सागर संभाग के आईजी और वरिष्ठ आईपीएस अफसर प्रमोद वर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सेवा पदक 29 फरवरी को दिल्ली में ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलोपमेंट विंग के डीजी बालाजी श्रीवास्तव ने उन्हें प्रदान किया है।
गौरतलब है कि आईपीएस प्रमोद वर्मा नीमच जिले के भी एसपी रह चुके हैं। मप्र में पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। आईपीएस प्रमोद वर्मा की पदस्थापना ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलोपमेंट में भी रही है। वहां रहते हुए भी उन्होंने अपने सेवा काल में शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रदर्शन को लेकर उन्हें दिल्ली के पुलिस हेड क्वार्टर में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट सेवा के पदक से सम्मानित किया गया है।
साथ ही वहां रहते हुए आईपीएस वर्मा ने नॉर्थ ईस्ट में विभिन्न पुलिस विंग्स की कार्यप्रणाली का भी असेस्मेंट किया, जिसकों लेकर भी उन्हें डीजी कमेंडेशन डिस्क भी प्रदान की गई।