मनासा। उपवन मंडल अधिकारी मनासा आर आर परमार एवम वन परिक्षेत्र अधिकारी मनासा शाश्वत द्विवेदी को नरसिंह माली से दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- नया गांव मोकडी में अमरसिंग पिता भेरू गरासिया के मेथी के खेत में मगर है।
वन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रेस्क्यू टीम को मोके पर भेजा। रेस्क्यू टीम ने लगभग 1ः30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगर का रेस्क्यू करने में सफलता पाई। मगर लगभग 6-7 फीट लंबा एवं 80-85 किलो वजनी था। रेस्क्यू के बाद मगर को प्राकृतिक ग्रह वास गांधी सागर जलाशय में छोड़ा गया। रेस्क्यू कार्य मे रेस्क्यू प्रभारी महेश पाटीदार मनासा, बीट प्रभारी मनासा एवं शासकीय वाहन उड़नदस्ता चालक प्रेम सिंह गौड़(रेस्क्यू एक्सपर्ट) एवं ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।